गोपालगंज, जनवरी 22 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के राजापट्टी कोठी बाजार की सीएसपी संचालिका से गुरुवार को रुपए लूटने का असफल प्रयास किया गया। बताया गया कि सीएसपी संचालिका माला देवी दिघवा दुबौली स्थित एसबीआई बैंक की शाखा से रुपए लेकर अपने सीएसपी पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाश बैग छीनने का प्रयास किए। लेकिन बदमाश बैग छीनने में असफल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बता दें कि दिघवा दुबौली से रुपए लेकर सीएसपी पर जाने के दौरान माला देवी के पति रामनारायण सिंह की हत्या पूर्व में अपराधियों ने की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.