गोपालगंज, मई 3 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के पिपरा एवं उसरी गांवों के बीच गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति जख्मी हो गए। मृत महिला छठुलाल प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी उषा देवी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने उषा देवी को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृत महिला के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.