गोपालगंज, जनवरी 27 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड में गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांधी स्मारक पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिवेदी, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख उर्मिला देवी, सीएचसी में प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, बीआरसी में बीईओ आशा कुमारी, सीडीपीओ ऑफिस में बीडीओ नंदकिशोर साह, मनरेगा भवन पर पीओ रघुनाथ कुमार, कौशल विकास केंद्र में सीओ गौतम कुमार सिंह, वन विभाग में वनरक्षी कविता पटेल, पावर सब स्टेशन में जेई रवि रंजन कुमार, किसान भवन में बीएओ देवानंद भारती, थाना में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान, जीविका भवन पर जानकी देवी और बांसघाट मसूरिया में पूर्व विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एएनएम स्कूल में प्राचार्य नेहा, विवेकानंद विद्या स्थली में प्राचार्या निभा सिंहा, भारद्वाज इंटरनेशनल स्कूल...