गोपालगंज, अगस्त 14 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता बैकुंठपुर विस क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के राजापट्टी चौक से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उसके बाद दिघवा दुबौली बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। सिधवलिया प्रखंड के बरहिमा बाजार से महम्मदपुर चौक होते हुए सिधवलिया बाजार तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी कर रहे थे। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता देश भक्ति नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में विजय सिंह, हैपी दुबे, लक्ष्मण यादव, चंदन सोनी सहित कई लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.