गोपालगंज, मई 4 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता पशुपालन विभाग की ओर से खुरपका एवं मुंहपका रोगों से बचाव के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में शनिवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। पशुपालन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंहा ने बताया कि टीकाकरण अभियान का समापन 20 मई को किया जाएगा। अभियान के तहत पशुओं को टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में वैक्सीनेटरों को तैनात किया गया है। इस बीमारी से ग्रसित मवेशियों के मसूड़े, जीभ और होंठ के भीतरी भाग में छाले पड़ने से उनके मुंह से लार गिरने लगते हैं। पशु खाना-पीना छोड़ देता है। कई बार समय पर इलाज नहीं होने से पशु की मौत भी हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.