गोपालगंज, नवम्बर 4 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मंगलवार को जीविका परियोजना द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें प्रखंड के चारों संकुल स्तरीय संघ गांधी, शेरावाली, बसंत व शक्ति संकुल संघ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, कैंडल मार्च, मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदान शपथ जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जीविका के कैडर सदस्य, दीदी, समूह की महिलाएं व जीविका कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र मांझी ने बताया कि इस बार यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि जीविका समूह की सभी दीदियां घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। पिछले ...