गोपालगंज, फरवरी 23 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 'घटनास्थल को सुरक्षित रखने' के विषय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीपीओ राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर एफएसएल टीम द्वारा आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रयोग आधारित डेमो प्रस्तुत किया गया। जिसमें बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना के बाद सबूतों को सुरक्षित रखना कितना आवश्यक होता है। अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि घटना के बाद घटनास्थल से छेड़छाड़ नहीं करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। ताकि अपराधियों तक समय पर पहुंचा जा सके और दोषियों को सजा मिल सके। जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और पुलिस और आम जनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.