रुद्रपुर, फरवरी 5 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। बैकुंठपुर में आयोजित बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान बैकुंठपुर ए ने बैकुंठपुर बी टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रशांत मजूमदार मैन आफ द सीरीज और संदीप मैन आफ द मैच रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पुरस्कार वितरित किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैकुंठपुर बी ने निर्धारित 16 ओवरों में 134 रन बनाए। देवा ने 33 और सुशांत ने 31 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैकुंठपुर ए ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की। संदीप ने 86 और जगदीश ने 49 रन बनाए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विजेताओं व रनर अप रही टीमों को नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में कुणाल और प्रभात अंपायर, सूरज मंडल कमेट्रेटर, देवव्रत और राजीव स्कोरर रहे। वहां गोविंद तालुकदार, ब्रिंची बाइन, परेश मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.