बरेली, अगस्त 18 -- लिलौर झील को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए अब प्रयास और तेज हो गए हैं। नौका विहार शुरू होने के बाद अब जल्द ही वहां फैमिली ट्रेन चलाई जाएगी। पयर्टकों के लिए बैंबू हट भी विकसित किए जाएंगे। महाभारतकालीन लिलौर झील को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस झील के सौंदर्यकरण के लिए 20 लाख से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है। 15 अगस्त से नौका विहार का भी आगाज हो गया। दीवाली तक अब यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए और भी कार्य कराए जाएंगे। इसमें सबसे प्रमुख फैमिली ट्रेन का संचालन है। झील के पास ही एक पार्क को विकसित किया जाएगा। इसमें पटरी बिछाकर फैमिली ट्रेन चलाई जाएगी। इसका सैंपल जिला प्रशासन ने लगभग स्वीकृत कर दिया है। करीब 35 लाख रुपये की फैमिली ट्रेन में पांच बोगी होंगी। इसमें एक बार में 20 सवारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.