कन्नौज, नवम्बर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के मंशेश्वरनाथ मंदिर से भगवान शालिगराम की बारात बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल युवक युवतियों ने जमकर ठुमके लगाए। गंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर धूमधाम से तुलसी शालिगराम का विवाह संपन्न कराया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुलसी शालिगराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नगर के श्रीमंशेश्वरनाथ मंदिर में पालकी को फूलों से सजाया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने साथ शालिगराम भगवान और लड्डू गोपाल को लेकर आई। फिर सभी ने उनको पालकी में बिठाया। पंडित शिवानंद दुबे ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन किया। आचार्य प्रशांतानंदजी महाराज चंदन, अनुज गुप्ता जॉनी, नन्हेलाल राजपूत, दीपू गुप्ता, ललू तिवारी, मयंक तिवारी, सिक्कू तिवारी, अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.