बागपत, जनवरी 28 -- खेकड़ा। कस्बे में बुधवार को आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच धर्मावलंबियों ने आचार्य श्री का भावपूर्ण स्वागत किया। आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ ट्रोनिका सिटी से खेकड़ा पहुंचे। पाठशाला मार्ग स्थित दादा कन्हैया की प्रतिमा के समीप तथा वर्धमान ट्रेडर्स पर उन्होंने कुछ समय विश्राम किया। इसके पश्चात बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई छोटा बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत मंगल प्रवेश कराया गया। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आचार्य श्री के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शाम के समय बड़ा जैन मंदिर में आचार्य श्री के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.