गाजीपुर, फरवरी 15 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर भीमापार में भगवान शिव की बारात निकाली गई। बारात में सेंट जांस कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शिव, पार्वती और नंदी का रूप धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने राम-जानकी, राधा-कृष्ण, बजरंगबली और लक्ष्मण के साथ-साथ ऋषि-मुनियों व राक्षसों का भी रूप धारण किया था। वे सभी रथों पर सवार होकर बारात में शामिल हुए। शिव बारात सुबह करीब 11 बजे सेंट जांस कान्वेंट स्कूल से शुरू हुई। यह बारात बाजार और विभिन्न देवालयों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर भीमापार पहुंचकर समाप्त हुई। बारात के समापन के बाद राधाकृष्ण मंदिर में हरिनाम दास शास्त्री के निर्देशन और स्थानीय लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.