गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित पौराणिक श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का 72वां रथ यात्रा महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जैन समुदाय के लोगों ने विभिन्न झांकियों और बैंड-बाजे के साथ नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा में शामिल कलाकारों ने अपनी कला कौशल से सभी को आकर्षित किया। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा रविवार सुबह तेल मिल क्षेत्र स्थित श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई और मोदी मंदिर,कोतवाली व गुरूद्वारा मार्ग होते हुए जैन मंदिर पर आकर संपन्न हुई। रथ यात्रा का आयोजन श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सोसायटी और सकल जैन समाज मोदीनगर की ओर से किया गया। मंदिर के प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वदेश जैन ने बताया कि खव्वासी की बोली 72172 रूपये में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.