रांची, मई 26 -- आम जनता हेल्प लाइन की ओर से शादी समारोह में हो रही फिजूलखर्ची रोकने और गैर शरई निकाह को लेकर सभा का आयोजन हुआ। तय हुआ कि जिन शादियों में नाच-गान,बैंडबाजा,बम-पटाखा आदि रस्में होंगी,उन शादियों का शहर ए काजी और उलेमा बहिष्कार करेंगे। ऐसी शादियों में वे निकाह भी नहीं पढ़ाएंगे। इस फैसले को मौजूद शहर ए काजी, उलेमाओं और विभिन्न संस्था के लोगों ने समर्थन किया। मौलाना तौफिक कादरी की सदारत में हुए इस कार्यक्रम में लोगों से मस्जिदों में निकाह और हैसियत के मुताबिक वलीमा का आयोजन करने की अपील की गई। साथ ही लोगों से दहेज का बहिष्कार करने की गुजारिश की गई। लोगों ने कहा कि मुस्लिम समाज में शादी को खर्चीला बना दिया गया। बैठक में मुफ्ती आसिफ मदनी, मौलाना असगर मिसबाही,मौलाना तलहा नदवी,मुफ्ती अबु दाउद कासमी, मौलाना जावेद नदवी,डॉ तारीक हुसैन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.