वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में मंगलवार शाम से लेकर रात तक कई मार्ग पूरी तरह जाम रहे। लगन के सीजन में बैंड-बाजा और बरात के बीच सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंडुवाडीह क्षेत्र में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ट्रैफिक संचालित करने में लग गए। शहर में चौकाघाट, लहरतारा, मंडुवाडीह, महेशपुर, ककरमत्ता, महमूरगंज, सारनाथ, भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर देर रात तक जाम लगा रहा। कड़े निर्देश के बाद भी शहर में संचालित लॉन के सामने चार पहिया वाहन जगह-जगह खड़े रहे। कहीं पर दूसरी लेन से घुसने के चक्कर में जाम लगा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंडुवाडीह क्षेत्र में घंटे भर से अधिक समय से जाम की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार पहुंचे और वाहनों को निकलवाने में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...