हापुड़, फरवरी 22 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के फ्री गंज रोड पर बैंड के आगे डांस कर रही युवतियों से कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। युवतियों की शिकायत पर दूल्हे पक्ष ने विरोध किया, तो मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला बुलंदशहर से शनिवार रात को बारात फ्री गंज रोड पर आई थी। चढ़त के दौरान युवतियां बैंड के आगे डांस कर रही थीं। जिसके बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और अभद्रता करना शुरू कर दिया। युवतियों के विरोध करने पर भी युवक नहीं माने। जिसके बाद उन्होंने अपने परिजन से मामले की शिकायत की। जब परिजन ने युवकों का विरोध किया, तो युवक आग बबूला हो गए और दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.