सहारनपुर, जुलाई 23 -- सरसावा श्री बनखंडी महादेव कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पंचायती कांवड़ की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकली। शोभायात्रा में भोले के भगत नाचते गाते चल रहे थे। अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से शोभायात्रा श्रद्धाभाव और बड़े ही विश्वास के साथ निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे छोटे-छोटे बच्चे भगवान भोलेनाथ के गण बनकर मुंह पर अजीबोगरीब मुखोटे लगाकर हाथ में धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पीछे बैंड बाजे धार्मिक ध्वनि बजाकर माहौल को शिव मई बनाते हुए चल रहे थे। सबसे पीछे पंचायती कांवड़ चल रही थी। जिसे पंचायत की कावड़ से जुड़े सदस्य हरिद्वार से लेकर आए थे। रथ में सवार भगवान भोलेनाथ की सवारी चल रही थी। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.