सहारनपुर, नवम्बर 30 -- पैरामाउंट स्थित महादेव स्थित महादेव देवस्थानम् मंदिर के वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्र में भ्रमण करने के पश्चात शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां पर हवन-यज्ञ किया गया। रविवार को पैरामाउंट स्थित महादेव स्थित महादेव देवस्थानम् मंदिर के पांचवें वार्षिकोत्सव पर अध्यक्ष मयंक अरोड़ा नेतृत्व में पंडि़तों पूजा-अर्चना कराई। इससे पूर्व बैंडबाजों संग क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बज रही धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रभु के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम-माता जानकी, श्री शिव-पार्वती सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण केंद्र रही। यात्रा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्च...