आगरा, अक्टूबर 6 -- कस्बा में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में प्रभु राम की विजय शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भगवान श्रीराम की विजय शोभायात्रा का नगर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान के स्वरूपों की पूजा-अर्चना व आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, भगवान गणेश, राम दरबार, राधाकृष्ण समेत अन्य दैवीय झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इन्द्रानगर, शास्त्री नगर, होते हुए देर रात गुड़मण्डी में जाकर समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज राजभूषण सिंह, एसआई राकेश यादव, परमेश्वर सिंह, मनोज यादव, जगदीश चंद्र, मनोज शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.