बागपत, सितम्बर 14 -- बड़ौत। 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र कोताना में धार्मिक रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान चंद्र प्रभु की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर गांव के मुख्य मार्ग का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। रथ यात्रा दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई। जिसमें भजन मंडली, प्रसिद्ध बैंड बाजे जैन धर्म के भजन बजाते हुए चल रहे थे। भगवान को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य सुनील जैन, सारथी का सौभाग्य जितेंद्र जैन डब्बू को मिला। धनमति कुबेर अनिल जैन बने तो वहीं चवर ढुराने का सौभाग्य संजीव जैन, सुभाष जैन को प्राप्त हुआ। स्वर्णमयी पालकी, हाथी, धर्मचक्र, गडूलने तथा जैन धर्म पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। स्वर्ण रथ में विराजमान चंद्रप्रभु भगवान की स्वर्ण रंग की प्रतिमा अति मनमोहक लग रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.