बागपत, फरवरी 1 -- बिनौली। संत शिरोमणि रविदास जयंती रविवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों ने उनकी शोभायात्रा बैंडबाजों व मनमोहक झांकियों के साथ निकाली। बिनौली में प्रधान उपेंद्र धामा, गुलवीर धामा, मास्टर अमित धामा, गगन धामा ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करके रविदास मंदिर से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में विपिन कुमार, नारायण सिंह, रामनिवास, सजंय प्रधान, राहुल कुमार, विकास, प्रमोद, यशपाल, सोनू, प्रमोद, आदि का सहयोग रहा। उधर रछाड़, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, शेखपुरा, बड़ावद गांव में भी ग्रामीणों ने संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.