जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- वर्कर्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी ने छात्रों को बताया कि वे न सिर्फ बैंकों में बल्कि आरबीआई में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई में आवेदन हर वर्ष सितंबर में निकलता है। सभी बैंकों की तुलना में आरबीआई में बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। देशभर में स्थित इसके कार्यालयों में छात्र अपनी प्रतिभा के आधार पर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, चयन प्रक्रिया, योग्यता और उन्नति की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है। सभी देश अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सोना खरीद रहे हैं, जिसके कारण कीमत लगातार बढ़ रही है। सत्र में रेपो रेट, सीआरआर और अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव की वज...