पटना, मार्च 18 -- 24-25 मार्च को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को लेकर बैंक अधिकारियों एवं कर्मियों के संघों और बैंक प्रबंधन के बीच मंगलवार को वार्ता बेनतीजा रही। यह वार्ता नई दिल्ली स्थित केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में बैंक प्रबंधन की शीर्ष संस्था इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और बैंककर्मियों के सभी संघों के महासंघ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के बीच शुरू हुई। हालांकि वार्ता बेनतीजा खत्म होने के पूर्व 21 मार्च को एक बार फिर बातचीत के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनी है। हालांकि, यूएफबीयू ने 24-25 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी तेज करने का निर्णय लिया। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 24-25 को हड़ताल होने पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.