जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- बैंक ऑफ बड़ौदा की जाकिरनगर शाखा से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को अबतक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। इस मामले में आरोपी शत्रुधन कुमार चौधरी को बीते दिनों न्यायालय से नियमित जमानत मिल गई है। यह आदेश न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री सीमा कुमारी मिन्ज की अदालत ने पारित किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने रिमांड की मांग की थी, जिसका बचाव पक्ष ने कड़ा विरोध किया। जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी की घटना से पहले आरोपी को बैंक का सीसीटीवी कैमरा बंद करते हुए देखा गया था। इसके अलावा बैंक स्टाफ की अनुपस्थिति में भी उसकी मौजूदगी बैंक परिसर में पाई गई थी। इन्हीं तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी ...