जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- तीन आरोपितों को 8.5 लाख रुपए के साथ करपी पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार 20 सितंबर को बिहार ग्रामीण बैंक करपी की शाखा से 17.68 लाख रुपया रखे बैग की हुई थी चोरी करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक से लाखों रुपए चोरी के मामले का पुलिस ने उद्वेदन किया है। इस मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को 8 लाख 50000 रुपए के साथ करपी पुलिस ने मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों से जाकर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस वर्ष 20 सितंबर को बिहार ग्रामीण बैंक करपी की शाखा से 17 लाख 67390 रुपया रखे बैग को चोर चुरा कर चले गए थे। इसके उपरांत डीएसपी कृतिकमल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कड़ी मे...