औरंगाबाद, जनवरी 9 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंकोढ़ा मोड़ डीएन कॉलेज गेट के पास झपट्टा मार गिरोह ने बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही एक महिला से 50 हजार रुपये भरा झोला उड़ा लिया। पीड़ित महिला गीता देवी अंकोढ़ा गांव की रहने वाली है। गीता देवी ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर वह ऑटो से घर लौट रही थी। अंकोढ़ा मोड़ पर ऑटो से उतरकर जैसे ही पैदल आगे बढ़ी, तभी गांव की ओर से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर लाल प्लास्टिक का झोला छीनकर फरार हो गए। झोले में 50 हजार रुपये नकद, पीएनबी बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और घर की चाबी रखी थी। घटना के बाद गीता देवी ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस...