गोपालगंज, मार्च 18 -- उचकागांव,एक संवाददाता। मीरगंज शहर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपए निकाल कर घर जा रहे एक युवक से जालसाजों ने 50 हजार रूपए की ठगी कर ली। पीड़ित अंशु कुमार हैं जो मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव का रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि बीओआई बैंक की शाखा से रुपए निकासी करने के बाद घर लौट रहा था। वह जब बैंक के बाहर निकला तो दो युवक पीछे लग गए। जब वह नरइनिया गांव के समीप पहुंचा तो पीछे लगे युवकों ने पैसा जमा करने के लिए फॉर्म भरने का आग्रह किया। फॉर्म भरने के दौरान दोनों जालसाजों ने उसे अपने झांसे में ले लिया और 50 हजार रुपए नगद लेकर उड़ गए। बाद में घटना की जानकारी मीरगंज पुलिस को दी। मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.