फिरोजाबाद, नवम्बर 18 -- शिकोहाबाद। शिकोहाबाद की बैंक से रुपयों की निकासी कर अपने घर जा रही एक महिला से दो बदमाशों ने पीछे से आकर मुंह दबाकर रुपयों भरा थैला लूट लिया और भाग गए। महिला से लूट की घटना होते ही महिला अचेत हो गई। महिला से लूट की घटना से सुभाष चौराहा पर हड़कंप मच गया। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अचेतावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसको पुलिस ने काफी देर तक होश में लाने की कोशिश की। महिला ने बैंक का नाम बता कर लूट की बात पुलिस को बताई। पुलिस की जांच के दौरान मामला प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। मंगला देवी पत्नी सत्यवान सिंह निवासी आरौंज मंगलवार की सुबह अपने घर से बालाजी मंदिर के दर्शन को निकली थी। वह बालाजी के दर्शन कर बैंक ऑफ़ आर्यावर्त बैंक में आई जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.