लखनऊ, फरवरी 9 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि बैंक साइबर धोखाधड़ी रोकने पर विशेष ध्यान दें। वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने और अधिक रिटर्न का वादा करने वाली योजनाओं से आमजन को सतर्क करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कानपुर द्वारा संयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की 20वीं बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि वित्तीय और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बैंकों, कार्यान्वयन एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वित्तीय अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में आमजन को भ्रामक निवेश, विभिन्न अनधिकृत जमा योजनाओं एवं डिजिटल अरेस्ट की धमकियों से सतर्क करने की भी सलाह दी। बैठक में भारतीय रिजर्व ...