चम्पावत, फरवरी 18 -- चम्पावत। आरसेटी की ओर से चलाए गए दो दिनी बैंक सखी प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान महिलाओं को बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गई। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का दो साल तक मार्गदर्शन किया जाएगा। प्रशिक्षण में बैंकिंग ऋण योजना, साइबर क्राइम, सरकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा स्कीम, समय प्रबन्धन, स्वरोजगार आदि की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद और विजय लडवाल ने विभिन्न उद्यमिता के विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राजेश पंत, महेन्द्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय, अमर नाथ ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...