चम्पावत, दिसम्बर 10 -- चम्पावत। चम्पावत में आरसेटी की ओर से छह दिनी बैंक सखी प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एपीडी विम्मी जोशी ने बैंक सखी से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को धरातल पर उतारने की अपील की। चम्पावत में बुधवार को आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने बताया कि प्रशिक्षण में बैक सखियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी दी गई। कहा कि भविष्य में बैंकिंग कार्य बैंक सखी के जरिए किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का दो साल तक मार्गदर्शन किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर जर्नादन चिल्कोटी ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 24 बैंक सखियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रशेखर भट्ट, आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चन्द व विजय लडवाल, राजेश पन्त, महेन्द्र सिंह पटवा, छवि दत्त पाण्डेय, अमर नाथ ...