रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ब्लॉक कार्यालय स्थित सीएमटीसी परिसर में जिले की बैंक सखियों के लिए दो दिवसीय पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम में बैंक सखियों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। गुरुवार को दो दिवसीय पुन: प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का संचालन नेशनल रिसोर्स पर्सन (एनआरपी) सुधाकर सतपति द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 37 बैंक सखियों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम जिला विकास अधिकारी एवं एपीडी सुशील मोहन डोभाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बैंक सखियों को वित्तीय सेवाओं में दक्ष बनाकर ग्रामीण स्तर पर वित्तीय समावेशन को मजबूती प्रदान करना है। वहीं जनपद स्तरीय एनआरएलएम टीम भी प्रशिक्षण में सम्मिलित रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.