कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से व्यापारियों की बैंक लोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 15 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में जिला संयोजक आईटी सेल गौरव अमर त्रिपाठी के निवास पर होगा। यह जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त धनंजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसमें बैंक लोन, ऋण स्वीकृति, ब्याज दरों, दस्तावेजों तथा बैंकों में आने वाली अन्य सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठन ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह स्वयं उपस्थित हों तथा जिन्हें भी लोन या बैंक से संबंधित कोई परेशानी हो, उन्हें भी साथ लाएं। कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी भोज का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जो व्या...