अररिया, फरवरी 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा गोखलापुर शाखा में सोमवार की देर रात्रि करीब दो बजे दो चोरों ने शटर काटकर बैंक परिसर के अंदर चोरी की नीयत से जा घुसे। लेकिन बैंक में लगे अलार्म का सायरन बजने के बाद दोनों भाग निकले। इस दौरान बैंक के सामने के तीन दुकानों के ताले तोड़कर सामान व नगदी की चोरी कर ली। जिन प्रतिष्ठानों में चोरी की वह खाद, किराना एवं कंप्यूटर की दुकान थी। मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने बैंक एवं दुकानों का ताला टूटा हुआ देखा तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन की एवं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में रात्रि के करीब दो बजे मुंह पर गमछ...