कटिहार, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में बैंकिंग प्रतिष्ठानों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कटिहार पुलिस द्वारा लगातार सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंकों और एटीएम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। जांच के दौरान बैंक परिसर के अंदर और बाहर तैनात सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गई। सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड की तैनाती तथा आपातकालीन व्यवस्था की स्थिति को परखा गया। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि एटीएम के आसपास पर्याप्त रोशनी हो और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित गश्ती की जाए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश देते...