मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर गुदरी बाजार स्थित एक निजी बैंक में करीब सात साल पहले हुई लूट मामले में फरार मुख्य आरोपित नीरज कुमार उर्फ मच्छर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह गायघाट थाने के भुसरा का निवासी है। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि 29 अगस्त 2019 को शर्फुद्दीनपुर स्थित बैंक में छह अपराधियों ने घुसकर हथियार के बल पर लगभग चार लाख रुपए लूट लिए थे। वारदात के बाद से नीरज फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया है, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...