समस्तीपुर, दिसम्बर 16 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर में बीते 7 मई को हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में एसटीएफ के सहयोग से नगर पुलिस ने एक इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसपर पहले से ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन निवासी यदुवंश राय के पुत्र बैजनाथ राय के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 65 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी बैजनाथ राय पर नगर थाने के अलावे मुसरीघरारी और पटोरी थाने में भी करीब 14 गंभीर मामले दर्ज हैं। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह प्रभारी एसपी संजय कुमार पांडेय ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड की घटना को अंजाम देने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.