उरई, फरवरी 3 -- कोंच। कस्बे के एक बैंक शाखा के लाकर से अपने जेवरात और ठोस सोने को निकाल सर्राफा व्यवसाई के पास बेचने पहुंचे और बैग खोला तो सोना ग़ायब मिला। दंपति के लाखों के सोने का इस तरह गायब हो जाने से होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी अनिल कुमार निरजंन उर्फ बब्बू राजा हाल निवासी नया पटेल नगर कोंच मंगलवार को अपनी पत्नी गीता पटेल के साथ नगर स्थित एक बैंक में अपने लॉकर से सोने के जेवरात एवं ठोस सोना निकालने के लिए गए हुए थे। बब्बू राजा ने बताया कि बैंक के अंदर जाकर उन्होंने अपना लॉकर खोला और उसमें रखे जेवरात जिनमें 1 हार जो उन्होंने अपनी पत्नी को पहना दिया और 20 ग्राम ठोस सोना अपने बैंग में रख लिया बैग लेकर वह पत्नी सहित बैंक से बाहर आ गए और अपनी कार में बैठकर सीधे नगर के सराफा व्या...