प्रयागराज, जनवरी 9 -- टेंपो-टैक्सी एवं ई-रिक्शा यूनियन की बैठक में शुक्रवार को गोविंदपुर मार्ग के किराये में पांच रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे एवं महामंत्री रमाकांत रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित किराया दर की तुलना में अब तक इस मार्ग पर कम किराया लिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रयाग रेलवे स्टेशन व बैंक रोड से गोविंदपुर तक का किराया अब 10 रुपये के स्थान पर 15 रुपये निर्धारित किया गया है। यूनियन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि नई किराया सूची सभी संबंधित टेंपो, टैक्सी एवं ई-रिक्शा वाहनों पर चस्पा कर दी गई है, ताकि यात्रियों को किराये को लेकर किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...