मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा जारी नये लेबर कोड की विसंगतियों के विरोध में मजदूर संघों के साथ बैंक कर्मचारी यूनियनों ने भी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें 10 केंद्रीय मजदूर यूनियनों के अलावा तीन बैंक कर्मचारी यूनियन भी शामिल रहेंगे। इसको लेकर मुजफ्फरपुर में भी बीपीबीईए के अध्यक्ष एसएन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक बैठक यूनियन बैंक की सरैयागंज शाखा में हुई। बीपीबीईए के जिला उप महासचिव पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि नये लेबर कोड में चार गंभीर खामियां हैं। इसका बैंककर्मियों और श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक में बीपीबीईए महासचिव चंदन कुमार, एआईबीओए बिहार के महासचिव मृत्युंजय मिश्रा, बीईएफआई के अभिषेक कुमार सहित एसएस झा, संजय कुमार, राजेश कुमार एवं विवे...