धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की ओर से बैंक मोड़ शांति भवन स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। सोमवार को भागवत पूजन के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पूरे दिन विभिन्न अनुष्ठान हुए। संध्या में उदय तिवारी के मुखारविंद से भावगतकथा की अमृतवर्षा हुई। भागवत कथा के साथ- साथ समिति सदस्यों ने पक्षियों का दाना- पानी दिया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष शारदा बजाज, कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष निर्मला तुलस्यान, प्रादेशिक कोषाध्यक्ष किरण गोयनका के साथ-साथ अनिता मुकिम, किरण अग्रवाल, सारिका, नीलू अग्रवाल, विनिशा, कल्पना पटौदिया, अनिता मिश्रा, शीतल गोयल, रानी लुहारुका सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.