धनबाद, फरवरी 20 -- बैंक मोड़ मटकुरिया के पास कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर एक किन्नर की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर बैंक मोड़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे लोगों की चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तुरंत 112 पर डायल की पुलिस को सूचना दें, कानून हाथ में ने लें। दरअसल किन्नर होली के मौके पर घर-घर जाकर बधाई ले रहा था। इसी दौरान किसी ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। शोर सुनकर लोग जुटे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पोटली की तलाशी ली, लेकिन उसमें कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह अफवाह थी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने और विधि-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की ज...