धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद। गणतंत्र दिवस पर बैंक मोड़ थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बैंक मोड़ थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। मौके पर पवन शर्मा, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह व महासचिव प्रेमप्रकाश गंगेसरिया उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...