फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गुतासी गांव के अरुण कुमार गंगवार ने सीजेएम न्यायालय में बैंक मैनेजर समेत चार कर्मियों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। अरुण कुमार ने अपनी अर्जी में कहा कि उसका और पत्नी का संयुक्त बचत खाता 29 अक्तूबर 2012 को शाखा में खुलवाया गया था। पत्नी की 31 जुलाई 2023 को मृत्यु हो चुकी है। उसका कहना है कि वह जेल में निरुद्ध था। इसी दौरान खाते से बिना अनुमति के रुपये की निकासी हो गयी। षड़यंत्र रचकर धोखाधड़ी करते हुए 59 हजार रुपये 4 दिसंबर 2023 को निकाल लिये गये। इस खाते में कई बार लेनदेन हुआ जो कि उनकी अनुपस्थित में हुआ। इसकी प्रविष्ट कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से पासबुक में की। पीड़ित ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में जालसाजी कर राशि निकासी की गई है। उसके खाते से करीब 1 लाख 55 हजार 235 रुपया जा...