मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा में चोरों ने रविवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कारा सेवा से रिटायर अधिकारी और उनके रेंटर बैंककर्मी के फ्लैट से खिड़की का ग्रिल और चौखट निकालकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। इसकी सूचना पर सोमवार की सुबह ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। ब्रह्मपुरा थानेदार इंस्पेक्टर सुभाष मुखिया ने बताया कि कृष्णा टोली मोहल्ले में मकान मालिक और उनके किरायेदार के फ्लैट में चोरी हुई है। पीड़ित ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी है। इधर, बृजबिहारी लेन स्थित कृष्णा टोली में शिवहर की पूर्व सांसद रमा देवी का आवास भी है। इस वारदात से उक्त इलाके में चोरी होने से ब्रह्मपुरा पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगा है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.