मुरादाबाद, नवम्बर 19 -- ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए सवारी इंतजार कर रहा छात्र बैंक मैनेजर की बाइक की चपेट में आने से गंभीर घायन हो गया। परिजनों ने बुधवार को थाने पहुंचकर बाइक बैंक प्रबंधक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रसूलपुर गुर्जर निवासी वंश कुमार पुत्र अनुज कुमार 14 वर्ष 14 नवंबर को अपने ताऊजी राजवीर सिंह पुत्र फूल सिंह मोटर साइ‌किल के पास खड़ा होकर टयूशन पढ़ने कांठ जाने के लिए सवारी के इतंजार में हाईवे के किनारे खड़ा था। उसी समय मुरादाबाद की ओर से आ रही मोटर साइ‌किल पर सवार बाइक सवार ने तेजी से मोटर साईकिल चलाते हुए रॉन्ग साइड से सड़क किनारे खड़ी बाइक से टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पास खड़ा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक की चपेट में आने से छात्र के सिर, चेहरे व पैर पर गम्भीर चोटे आई हैं। दुर्घटना स्थल पर गांव के अ...