लखनऊ, अक्टूबर 9 -- एक निजी बैंक के मैनेजर की पत्नी सहित अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों ने फांसी लगकार खुदकुशी कर ली। यह घटनाएं हरजतगंज, गुड़ंबा व सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई हैं। घटनाओं में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। परिवार ने भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। संबंधित थाने की पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराया है। कानपुर निवासी निजी बैंक के मैनेजर पीयूष के मुताबिक वह परिवार के साथ हजरतगंज के नरही में रहते हैं। मंगलवार की शाम उनकी 31 वर्षीय पत्नी प्रियंका करवा चौथ का सामान खरीदने बाजार गई थी। इस बीच पत्नी से कुछ बहस हो गई। घर पहुंचने पर प्रियंका अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वह कमरे में गए तो प्रियंका पंखे से फंदे पर लटकी थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन प्रियंका फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.