पटना, दिसम्बर 27 -- बोरिंग रोड स्थित एक बैंक के पास चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना 22 दिसंबर शाम की है। इस संबंध में श्रीकृष्णापुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। नया टोला कुम्हरार निवासी सोनू कुमार ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 22 दिसंबर की शाम पांच बजे बैंक के सामने कार खड़ी की थी। जब वह लौटकर आए तो देखा कि कार के पीछे वाली सीट का शीशा टूटा हुआ है और सीट पर रखा लैपटॉप गायब है। आसपास देखने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इधर, पुलिस का कहना है कि यह इलाका अतिव्यस्त है। यहां शाम को अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। इसी में किसी ने मौके का फायदा उठाकर लैपटॉप चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अब तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...