बदायूं, दिसम्बर 24 -- बिनावर। एक व्यक्ति बैंक में 57 हजार रुपए जमा करने गया, जहां दो अज्ञात व्यक्ति उसे बातचीत में उलझाकर फॉर्म भरने का बहाना बनाते हुए 57 हजार रुपए चकमा देकर ले गए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के किसान ग्रामीण बैंक का है। यहां के रहने वाले प्यारेलाल साहू मंगलवार दोपहर बैंक में 57 हजार रुपए जमा करने पहुंचे। बैंक में पहले से मौजूद दो व्यक्ति ने प्यारेलाल को बातचीत में उलझाकर फॉर्म भरने का बहाना बनाया। इसी दौरान उन्होंने 57 हजार रुपए चकमा देकर अपने कब्जे में ले लिए और तुरंत फरार हो गए। प्यारेलाल जब पीछे मुड़ा तो देखा कि दोनों युवक वहां से भाग चुके थे। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन आसपास के लोग ढूंढने के बावजूद ठगी करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ि...