भागलपुर, नवम्बर 29 -- अकबरनगर : संवाददाता नगर पंचायत क्षेत्र स्थित यूको बैंक शाखा में कर्मचारियों की कमी की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने जिलाधिकारी से की है। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बताया कि करीब 38 हजार की आबादी वाले क्षेत्र की बैंकिंग सेवा केवल दो कर्मियों के सहारे चल रही है। जिससे उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वृद्ध, महिलाएं और दिव्यांगजन घंटों कतार में प्रतीक्षा करने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...